MP में फाइल दबाना पड़ा महंगा! कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तहसील का बाबू सस्पेंड"
इंदौर।
जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक बार फिर सख्त प्रशासनिक रवैया दिखाया है। देपालपुर तहसील में एक हितग्राही को समय पर योजना का लाभ नहीं मिलने पर सहायक ग्रेड-3 के बाबू को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उनकी माता के निधन के बाद श्रमिक सहायता योजना की राशि अब तक नहीं मिली। शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में यह सामने आया कि संबंधित बाबू ने बिना किसी ठोस कारण के फाइल को लंबे समय तक अपने पास रोके रखा था। इस लापरवाही के चलते पात्र हितग्राही को समय पर लाभ नहीं मिल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई कर दी। साथ ही सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऐसी लापरवाही भविष्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ का संकेत माना जा रहा है। कलेक्टर ने दो टूक कहा है कि हितग्राही योजनाओं में देरी करने वाले कर्मचारियों पर अब सीधी कार्रवाई होगी।

प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव