इंदौर BJP कार्यकारिणी में विवादित चयन: अपराधी की पत्नी को नगर मंत्री बनाया गया
इंदौर
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के करीब 9 महीने बाद नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री सहित कुल 33 पदाधिकारी शामिल हैं। इस सूची में सबसे अधिक चर्चा स्वाति कासिद को लेकर है, जिन्हें नगर मंत्री बनाया गया है।
स्वाति, आरोपों से घिरे युवराज काशिद उर्फ युवराज उस्ताद की पत्नी हैं। नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें वार्ड 56 से पार्षद प्रत्याशी बनाया था, लेकिन युवराज उस्ताद की आपराधिक पृष्ठभूमि की शिकायतें सामने आने के बाद पार्टी ने 16 घंटे में टिकट वापस ले लिया था। पति युवराज पर अवैध वसूली सहित कई आरोप हैं। उनकी जगह गजानंद गावड़े को टिकट मिला था।
तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तब बयान जारी किया था कि भाजपा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले परिजनों को भी टिकट नहीं देती और ऐसे मामलों में पार्टी की जीरो टॉलरेंस नीति है। भाजपा आपराधिक पृष्ठभूमि के पारिवारिक सदस्यों को भी टिकट नहीं देती।
स्वाति के पति पर हत्या समेत कई केस
दरअसल, युवराज काशिद उर्फ युवराज उस्ताद और उसकी गैंग पर अवैध वसूली और विवादित प्रॉपर्टी के केस निपटाने के आरोप हैं। युवराज उस्ताद पर कुख्यात बदमाश जीतू ठाकुर की जेल के भीतर हत्या सहित हत्या के प्रयास के दो केस दर्ज हैं। इसके अलावा संगठित गिरोह के बदमाशों की सूची में भी उसे एसटीएफ ने शामिल किया था। प्रशासन ने युवराज पर दो बार रासुका भी लगाया था। युवराज को 2020 में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज