इंदौर में सेमीफाइनल से पहले आस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से बदसलूकी, होटल से कैफे जा रहीं थीं खिलाड़ी, आरोपी अकील गिरफ्तार
इंदौर।
आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले शर्मनाक घटना सामने आई है। ऑस्ट्रेलियन महिला टीम की दो खिलाड़ियों से एक युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की बताई जा रही है, जब दोनों खिलाड़ी होटल से कैफे की ओर पैदल जा रही थीं।
मशहूर महिला खिलाड़ियों से बदसलूकी
जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियन टीम की दो महिला खिलाड़ी 23 अक्टूबर की सुबह होटल रेडिसन ब्लू से कैफे की तरफ निकल रही थीं। इसी दौरान सफेद शर्ट और काली टोपी पहने एक युवक बाइक पर उनका पीछा करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने इनमें से एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ और मौके से फरार हो गया। दोनों खिलाड़ी घबरा गईं और तुरंत टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को संदेश भेजा। उन्होंने खिलाड़ियों की लाइव लोकेशन टीम मैनेजमेंट को भेजी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित होटल वापस पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं और महिला क्रिकेट में बड़ा नाम रखती हैं।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज