इंदौर में किसान रैली,1000 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंच रहे:ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का कर रहे विरोध
इंदौर।
इंदौर और उज्जैन जिले के किसान आज एक हजार से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हातोद से इंदौर तक रैली निकालेंगे। यह रैली इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को निरस्त करने, सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और मुआवजा दरें बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर होगी। बता दें रैली हातोद से शुरू होकर गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर चौराहा और नावदा पंथ मार्ग से सिरपुर तालाब पहुंचेगी। वहां ट्रैक्टरों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, और तालाब से किसान चंदन नगर, लाबरिया भेरू और महू नाका मार्ग से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे। किसान रैली को लेकर ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि हर चौराहे पर ट्रैफिक जवान तैनात हैं। रैली मार्ग सीधा होने के कारण फिलहाल ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किया गया है। जरूरत पड़ने पर एक लेन बंद कर दी जाएगी और दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
हातोद से सिरपुर तालाब तक ट्रैक्टर रैली
किसान बबलू जाधव के मुताबिक, अपने-अपने गांवों से किसान सिरपुर तालाब के लिए निकल चुके हैं। दोपहर 2 बजे तक सभी किसान तालाब पर पहुंचेंगे और वहीं से लगभग 3 बजे तक पैदल कलेक्ट्रेट तक मार्च करेंगे। रैली हातोद से शुरू होकर गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर चौराहा और नावदा पंथ मार्ग से होते हुए सिरपुर तालाब पहुंचेगी। जहां ट्रैक्टरों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सिरपुर तालाब से किसान चंदन नगर, लाबरिया भेरू और महू नाका मार्ग से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज