पहले विधायक पर आरोप, अब बोले- पारिवारिक गुस्सा था:इंदौर में रमेश मेंदोला के खिलाफ समर्थक ने लिखा था- मुझे कुछ हुआ तो MLA जिम्मेदार
इंदौर।
इंदौर 2 से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के खास समर्थक जीतू चौधरी ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- 'मेरे साथ अगर कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ विधायक रमेश मेंदोला होंगे। मैं किसी से नहीं डरता, चाहे जेल में डाल दो।' अब पोस्ट डिलीट करते हुए चौधरी ने कहा कि कुछ गलतफहमी हो गई थी, जो दूर हो गई है। बीजेपी नमामि नर्मदे विभाग इंदौर के जिला संयोजक और विधायक के समर्थक जीतू चौधरी ने बताया, कुछ पारिवारिक गुस्सा था। अब सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। वहीं, विधायक मेंदोला की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चौधरी ने आज सुबह नई पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा- झुकना उतना ही जितना सही हो, बेवजह झुकना दूसरे के अहम को बढ़ावा देता है।
गरबा को लेकर बताया पूरा विवाद
बीजेपी सूत्रों की मानें तो इंदौर 2 के कनकेश्वरी ग्राउंड में होने जा रहे गरबा महोत्सव को लेकर चौधरी ने नाराजगी जताई थी। उसका कहना था कि गरबे में 100 से 500 और यहां तक कि 1000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं, जबकि इसे हर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क खुला होना चाहिए। चौधरी का इशारा था कि इस पैसे की वसूली के पीछे विधायक खेमे के लोग सक्रिय हैं।
पहले भी कर चुके हैं मेंदोला की खिलाफत
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब चौधरी ने मेंदोला की खिलाफत की हो। इसके लिए पहले भी एक बार ऐसा कर चुका है। कुछ साल पहले भी चौधरी का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहा था- मुझे रमेश मेंदोला मत समझना…।
दो बार से पार्षद के लिए टिकट की मांग
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि जीतू चौधरी पिछले दो निकाय चुनाव से वार्ड क्रमांक 20 से पार्षद का टिकट मांग रहा था, लेकिन मेंदोला ने एक बार भी उसे टिकट दिलाने में रुचि नहीं दिखाई। वहीं चौधरी ने पहली बार अपनी पत्नी के लिए तो दूसरी बार अपनी बेटी के लिए टिकट मांगा था।
2022 के चुनाव में चौधरी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन ऐन मौके पर उनको टिकट नहीं दिया गया। चुनाव में बीजेपी ने वार्ड 20 से कमला इंद्र बहादुर सिंह को टिकट दिया था जो चुनाव हार गई थी। इस वार्ड में कांग्रेस की जीत हुई थी।

देहरादून पर मां डाट काली की विशेष कृपा: पीएम मोदी का बड़ा बयान
संजू सैमसन को ICC ने मार्च का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना
पाकिस्तान में आशा भोसले के गाने प्रसारित करने पर विवाद, चैनल को नोटिस जारी
हरिवंश दोबारा बन सकते हैं उपसभापति, सरकार कर रही मंथन, विपक्ष ने उठाए सवाल