इंदौर ट्रक हादसे में घायल युवती को एयरलिफ्ट किया:सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी; मुंबई में होगी स्पेशलाइज्ड सर्जरी
इंदौर।
इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा को सीएम मोहन यादव ने मुंबई एयर लिफ्ट करने का आदेश दिया है। जिसके बाद शनिवार दोपहर डॉक्टरों की टीम युवती को मुम्बई लेकर रवाना हुई।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-
15 सितंबर को इंदौर में हुए हृदय विदारक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी संस्कृति वर्मा को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भंडारी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा था। स्पेशलाइज्ड सर्जरी के लिए उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजा जा रहा है। बाबा महाकाल से बेटी के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें की हादसे के बाद से ही संस्कृति कि इलाज चल रहा है। हाथ का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद संक्रमण के खतरे ने चिंता बढ़ा दी। डॉक्टर्स ने मुंबई रेफर करने की सलाह दी थी। सीएम डॉ. मोहन यादव को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने संस्कृति को एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए। बता दें, सोमवार (15 सितंबर) की शाम एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने रामचंद्र नगर चौराहे से लेकर बड़ा गणपति चौराहे तक करीब 25 लोगों को कुचल दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 18 लोग घायल हुए थे।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज