सफाई में भी एमवाय अस्पताल का नाम होना चाहिए', मुख्यमंत्री यादव बोले-इसे साफ रखना सबकी जिम्मेदारी
इंदौर।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित "स्वच्छता ही सेवा" अभियान में सीएम मोहन यादव ने एमवाय अस्पताल परिसर में भाग लिया। उन्होंने अस्पताल को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की बताई और स्वयं सफाई की। ई-वेस्ट वाहनों को रवाना किया, मरीजों से मिले, स्वास्थ्य शिविर देखे और स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। एमवाय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वच्छता में एमवाय का नाम होना चाहिए। इंदौर सफाई में आगे है तो एमवाय अस्पताल पीछे नहीं रहना चाहिए। इसे साफ रखना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एमवाय प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है। इसका गौरवशाली इतिहास है। यह अभियान की सफाई सतत चलना चाहिए। परिसर ही वार्डों की भी सफाई होना चाहिए। आपको बता दें कि पिछले दिनों एमवाय का चूहाकांड प्रदेशभर में चर्चित हुआ था। उसके बाद मुख्यमंत्री यहां आए।
परिसर की सफाई भी की
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिसर की सफाई की और मरीजों से मिले। उन्होंने निगम द्वारा लिए गए ई वेस्ट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा की शपथ भी दिलाई। ओपीडी में लगे स्वास्थ्य शिविरों का भी अवलोकन किया। मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद थे।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज