इंदौर। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का मध्य प्रदेश की महिलाओं को शराब पीने को लेकर दिए बयान पर प्रदेश से लेकर देश में बीजेपी लगातार निशाना साध रही है। इसी बीच पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का एक नया बयान सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल आकाश ने जीतू पटवारी पर शराब को लेकर दिए बयान पर सवाल करते हुए खुद महिलाओं से ऐसा कुछ पूछ लिया जिस पर सवाल उठ रहे हैं। आकाश विजयवर्गीय ने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहते हैं मध्य प्रदेश की महिलाएं बहुत ज्यादा शराब पी रही हैं... क्यों दीदी!  ऐसा है क्या? हम तो आपको माता समझते हैं, देवी का रूप मानते हैं।
जब आकाश ने पूछा-क्यों दीदी? कभी-कभी चलती है क्या? हाथ उठाओ!
इसके बाद आकाश ने मौजूद महिलाओं सवाल करते हुए कहा लेकिन मैं आपसे पूछता हूं कि कभी-कभी चलता है क्या? यही नहीं आकाश ने इसको लेकर बकायदा महिलाओं से हाथ उठाकर जवाब देने को कहा। किसी महिला ने जवाब में हाथ नहीं उठाया। जिसमें बाद आकाश विजयवर्गीय ने फिर कहा कि अब बताइए किसने आज तक शराब नहीं पी है। तब सभी महिलाओं ने हाथ उठाया।
इसके बाद  आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे यहां ऐसे संस्कार ही नहीं हैं। पता नहीं जीतू पटवारी ने कहां देख लिया कि महिलाएं शराब पी रही हैं।आकाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि भाजपा सरकार हमेशा मां, बहन और बेटियों का सम्मान करती है। लेकिन कांग्रेस नेता समाज में महिलाओं के अपमानजनक बयान दे रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर अपशब्द कहे जबकि वे समाजसेवा की प्रतीक थी लिहाजा  आकाश विजयवर्गीय का मंच से पूछा ये सवाल भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो महिलाओं से पूछते हैं कि..क्यों दीदी? कभी-कभी चलता है क्या?