इंदौर। 
इंदौर में हरितालिका तीज के मौके पर मंगलवार को लोक संस्कृति मंच द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। राजबाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने शिव पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...से भजनों की शुरुआत हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं पर फूल बरसाए। इसके बाद माइक हाथ में लेकर भजन गाना शुरू किया। आया बिरज का बांका...राधे-राधे रटो, चले आएंगे बिहारी...मीठे रस से भरियानी जैसे भजन गाकर माहौल बना दिया। लोक संस्कृति मंच के संयोजक सांसद शंकर लालवानी और कार्यक्रम संयोजक सतीश शर्मा हैं। संस्था पिछले 21 साल से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।