इंदौर। 
मध्य प्रदेश में लापता लड़कियों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. करीब 13 दिनों तक लापता रही कटनी की अर्चना तिवारी को ढूंढ घर पहुंचाने वाली एमपी पुलिस के सामने एक और लापता गर्ल का केस आया है. पिछले 60 घंटों से इंदौर से लापता 21 वर्षीय श्रद्धा तिवारी की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. लापता 21 वर्षीय श्रद्धा तिवारी को ढूंढने के लिए इंदौर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. हैरानी वाली बात है कि श्रद्धा तिवारी अपना फोन घर छोड़कर गई है. करीब दो दिनो से लापता श्रद्धा तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाल टी शर्ट में जाती हुई दिखाई दे रही हैं.
लापता कटनी की अर्चना तिवारी को नेपाल बार्डर से ढूंढने में सफल रही थी पुलिस 
गौरतलब है करीब 13 दिनों तक लापता रही कटनी की अर्चना तिवारी को भोपाल पुलिस नेपाल बार्डर से ढूंढने में सफल रही ती और भोपाल से कटनी स्थित उसके घर पहुंचा चुकी है. इंदौर से लापता हो रही दिलचस्प मोड़ ले लिया है, यह हाल में हुए खुलासे को साबित कर रहा है, जिसमें इंदौर को लापता लड़कियों के मामले में नंबर वन शहर बताया गया है. 
इंदौर की एमआईजी थाने की पुलिस ने लापता श्रद्धा तिवारी केस में मामला दर्ज किया
रिपोर्ट के मुताबिक करीब 60 घंटे तक गुमशुदगी के बाद इंदौर की एमआईजी थाने की पुलिस ने लापता श्रद्धा तिवारी केस में मामला दर्ज किया. अब पुलिस ने 21 वर्षीय श्रद्धा तिवारी की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. अचरज वाली बात यह है कि दो दिनों से लापता श्रद्धा तिवारी अपना फोन घर पर छोड़कर गई है.