तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 20 की मौत:20 घायल; डंपर पर लदी गिट्टी यात्रियों पर गिरी; मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र
हैदराबाद।
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह गिट्टी से लदे डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TRTC) बस को टक्कर मार दी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हादसे में बस सवार 20 लोगों की मौत हो गई। 20 घायल हैं, 3 की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह डैमेज हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी। बस के स्टाफ ने करीब 15 लोगों को बचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गिट्टी में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

राघव चड्ढा पर आतिशी के गंभीर आरोप, सियासत में बढ़ी हलचल
कचरा दें, इनाम पाएं: हैदराबाद में घर का राशन मुफ्त
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचकूला AJL प्लॉट केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत
मालदा हिंसा पर ममता का आरोप: ‘बाहर से बुलाए गए गुंडे कर रहे हैं उग्रता