हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड, 11 लोगों की मौत:मणिमहेश यात्रा पर निकले थे; उत्तराखंड के 3 जिलों में बादल फटा, कई लापता
चंबा।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, लोगों की मौतें पहाड़ से पत्थर गिरने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। भरमौर में करीब 3 हजार मणिमहेश श्रद्धालु फंसे हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले सप्ताह लैंडस्लाइड में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। 9 लापता हो गए थे। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार रात बादल फटने से कई लोग लापता हैं। चमोली में कई परिवार मलबे के कारण अपने घरों में फंस गए हैं। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर है। नदी किनारों घरों को खाली कराया जा रहा है। रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। बद्रीनाथ हाईवे अलकनंदा नदी में डूब गया है, इससे श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच आवाजाही रुक गई है। केदारनाथ घाटी के लावारा गांव में मोटर मार्ग पर बना एक पुल भी तेज बहाव में बह गया।

देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज