नियमों के आगे 'माननीय' भी बेबस! डबरा में चेकिंग के दौरान कांग्रेस विधायक का कटा भारी चालान
ग्वालियर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अहम खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की चेकिंग के दौरान कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी पर कार्रवाई की गई। मजिस्ट्रेट टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गाड़ी से हूटर हटवाया और ₹10,000 का चालान काट दिया। जानकारी के अनुसार, डबरा क्षेत्र में मजिस्ट्रेट द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्रशासनिक टीम ने विधायक सुरेश राजे की गाड़ी को रोका। जांच में पाया गया कि गाड़ी पर लगा हूटर नियमों के खिलाफ है, जिसके बाद तत्काल उसे हटवा दिया गया।
एक घंटे तक मौके पर रहे विधायक
कार्रवाई के दौरान विधायक सुरेश राजे करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को देखते रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा भी की। कार्रवाई के बाद विधायक सुरेश राजे ने कहा कि नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए और केवल विपक्षी नेताओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। “कई लोग बिना किसी पद के कई गाड़ियों के साथ घूम रहे हैं, उन पर भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे वाहन से हूटर हटाकर ₹10 हजार का चालान किया गया है।”
क्या कहते हैं नियम?
ट्रैफिक नियमों के अनुसार, हूटर (सायरन) का उपयोग केवल अधिकृत सरकारी वाहनों को ही करने की अनुमति होती है। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जा सकती है। ग्वालियर में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ट्रैफिक नियमों के मामले में अब VIP और आम आदमी के बीच कोई फर्क नहीं किया जा रहा है।

राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी