नरोत्तम का 'दतिया' प्रेम: "यहां से तो मरकर ही हटेंगे", विरोधियों के अरमानों पर फेरा पानी!
ग्वालियर/दतिया।
मध्य प्रदेश की राजनीति के 'चाणक्य' कहे जाने वाले पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर 'ब्रह्मास्त्र' चला दिया है। डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना के बाद जो लोग ये मानकर बैठे थे कि दादा अब अपनी पिच बदलेंगे, उनके लिए नरोत्तम का संदेश साफ है— "पिक्चर अभी बाकी है और थिएटर दतिया ही रहेगा!"
अटकलों का 'नवग्रह' शांत
पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि नरोत्तम मिश्रा डबरा से अपनी नई सियासी पारी शुरू कर सकते हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच भावुक होते हुए मिश्रा ने गरजकर कहा, "कोई मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखे, दतिया से तो मरकर ही हटेंगे। नरोत्तम ने साफ किया कि दतिया से उनका रिश्ता वोटों का नहीं, बल्कि अंतर्मन की डोर से बंधा है।
डबरा सिर्फ भक्ति, दतिया शक्ति
नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना को केवल धार्मिक आयोजन बताते हुए उन्होंने राजनीतिक विस्थापन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। बिना नाम लिए उन्होंने उन लोगों को चुप रहने की सलाह दी है जो उनकी सीट बदलने की अफवाहें उड़ा रहे थे।

राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी