आज महाजमावड़ा! मंत्री के बेटे की शादी में पहुंचेंगे सिंधिया समेत कई VVIP गेस्ट
ग्वालियर।
ग्वालियर की सियासत में आज गुरुवार को बड़ा और भव्य नजारा दिखने वाला है। यहां शाम शहनाइयों के सुरों से गूंज उठेगी। दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र आज विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शाही शादी में केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत देश-प्रदेश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगे। ऐसे में आज ग्वालियर में बडा़ वीवीआईपी (VVIP) जमावड़ा लगने जा रहा है। कड़ी सुरक्षा और प्रॉटोकॉल से आज पूरा शहर चाक चौबंद है। बता दें की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 12 फरवरी गुरुवार एयरपोर्ट से वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद डबरा में आयोजित नवग्रह मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ऊर्जा मंत्री के बेटे की शादी में शामिल होंगे। रात 11.57 बजे जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश