दामोदर यादव की मोहन सरकार को चेतावनी,15 मार्च से पहले ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा भीमराव की मूर्ति लगवा दें, नहीं तो फिर हम खुद लगाएंगे
ग्वालियर ।
आजाद पार्टी के नेता दामोदर यादव ने UGC के निए नियमों और ग्वालिर होईकोर्ट के अंदर बाबा अंबेडकर की मूर्ति का समर्थन किया है। दामोदार यादव ने ऐलान करते हुए कहा है कि यदि15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति ग्वालियर हाईकोर्ट में स्थापित नहीं करती है, तो पार्टी को खुद मूर्ति लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कहा है कि 12 तारीख को भोपाल में राजभवन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं करती है, तो फिर हम लाखों की संख्या में ग्वालियर पहुंचेगे और खुद मूर्ति लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
15 मार्च तक बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करे
साथ ही उन्होंने ग्वालियर में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर भी बयान दिया। दामोदर यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर नागपुर से ग्वालियर तक संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 मार्च तक डॉ. मोहन यादव की सरकार बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं करती है, तो पार्टी को खुद मूर्ति लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।आजाद समाज पार्टी के इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
फिल्म “घूसखोर पंडित को बनाने वाले भी ब्राह्मण और विरोध करने वाले भी ब्राह्मण
फिल्म “घूसखोर पंडित” के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को पहले पूरी फिल्म देखनी चाहिए, उसके बाद ही विरोध करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म बनाने वाले और विरोध करने वाले एक ही जाति के लोग हैं।

रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान