ग्वालियर में घने कोहरे का कहर, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही चार की मौत
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोहरे के कारण बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
लगा लंबा जाम
वहीं, घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे-719 पर ग्वालियर के बरोठा टोल प्लाजा के पास घटित हुआ। सुबह भिंड की तरफ से एक कार आ रही थी जबकि एक ट्रक ग्वालियर की तरफ से भिंड के लिए जा रहा था। बरेठा टोल प्लाजा के पास दोनों वाहन आपस में आमने-सामने टकरा गए।
कोहरे के कारण हुआ हादसा
यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने जाम खुलवाया इसके साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार सवार मृतकों में से तीन की पहचान हो गई है। मृतकों के नाम राहुल शर्मा, ज्योति यादव और राजू प्रजापति निकलकर सामने आए हैं जबकि एक अन्य मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क को क्लियर करवाया है। ट्रक को सड़क के किनारे लुढ़काया गया है। इसके बाद आवागमन चालू हो गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान