‘फूलसिंह बरैया जहां दिखे, वहां उसका मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई जाए’: सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान
ग्वालियर।
फूलसिंह बरैया नहीं वो झूठ सिंह बरैया है, वो जहां दिखेगा वहां उसका मुंह काला किया जाएगा, जूतों की माला भी पहनाई जाएगी। ये बड़ा एऐलान राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने किया है।
सनातन को बदनाम करने कांग्रेस का एजेंडा
दरअसल कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान का जमकर विरोध देखने मिल रहा है, खासकर हिन्दूवादी संगठन तो अब बरैया का मुंह काला करने की फिराक में है। राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने अपने बयान में कहा है कि फूल सिंह बरैया का असली नाम झूठा सिंह बरैया है, सनातन को बदनाम करने के लिए कांग्रेस का यह एक एजेंडा है। पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेता मंत्री बयान दे चुके हैं जिसमें वह मातृशक्ति को टंच माल कहते हुए नजर आए हैं। उनकी मानसिकता समझी जा सकती है।
कांग्रेस का बयान ही समझा जाएगा
बरैया ने इस तरह का जो बयान दिया है वह किसी विशेष समाज के लिए नहीं है, महात्मा फुले जिन्होंने सनातन के लिए काम किया, अहिल्याबाई होलकर ने जिन्होंने सनातन की स्थापना की शिव की स्थापना की, वे उनको टारगेट कर रहे हैं, उनको कलंकित किया है। मुझे लगता है कि इस धूर्त ने माफी नहीं मांगी तो को जल्द से जल्द राष्ट्रीय सनातन सेना काला मुंह करके जूते की माला पहनाकर सड़क पर घुमा घुमाकर जूते मारेगी। कांग्रेस को भी तत्काल प्रभाव से पार्टी से इसे बर्खास्त करना चाहिए, यदि कांग्रेस उसे पार्टी से बाहर नहीं करती है तो इसे पूर्ण कांग्रेस का बयान ही समझा जाएगा।

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ