‘तेरा फूफा प्रेसिडेंट ही क्यों न हो…चालान तो कटेगा’ एडिशनल एसपी की सख्त कार्रवाई
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश की संगीत नगरी ग्वालियर में ट्रैफिक एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक कार चालक को रोककर कहती नजर आ रही हैं कि तुम्हारे फूफा जी चाहे प्रेसिडेंट ही क्यों न हों.. चालान तो होगा। वायरल वीडियो का यह पूरा घटनाक्रम वाहन चेकिंग के दौरान सामने आया। दरअसल एडिशनल एसपी ने जिस कार चालक से यह बात कही, उसकी गाड़ी की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान कार में काली फिल्म लगी पाई गई। वहीं बिना अनुमति के रखा गया बांस का एक डंडा भी मिला। हैरानी की बात तो ये थी कार पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। नियमों की ऐसी धज्जियां उड़ती देख यातायात अधिनियम के तहत कार चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
प्रेसिडेंट ही क्यों न हो चालान तो होगा ही
एडिशनल एसपी ने जब कार की जांच की तो नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस दौरान कार चालक और उसके साथी ने एडिशनल एसपी को कुछ कहा। जिसके जवाब में अनु बेनीवाल पहले तो मुस्कुराईं और फिर डंडे को देखते हुए बोलीं कि तेरा फूफा चाहे प्रेसिडंट ही क्यों न हो चालान तो होगा ही।

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ