अमित शाह के जाते ही उखड़ी रातभर में बनाई गई सड़क, ग्वालियर में खुली नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल
ग्वालियर।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर आए इसलिए सूर्य नमस्कार तिराहे से आकाशवाणी चौराहे तक की सड़क को आनन-फानन में बना दिया गया, लेकिन यह क्या हुआ? अमित शाह के ग्वालियर शहर से जाते ही सड़क उखाड़ना शुरू हो गई. कुछ ही घंटे के लिए सड़क चमचमाती नजर आई, लेकिन फिर सड़क की दुर्दशा हो गई. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस सड़क निर्माण में क्वालिटी कितनी घटिया रखी गई है.
यूं तो ग्वालियर का नाम घटिया सड़कों के लिए पूरे देश में मशहूर हो चुका है. चेतकपुरी रोड की सड़क तो बनने के 15 दिन बाद ही बारिश की वजह से 15 बार धसक गई थी. इसके अलावा ग्वालियर शहर के अलग-अलग स्थान में सड़कों के धसकने की खबरें और तस्वीरें आती रही. पूरे देश में ग्वालियर शहर की किरकिरी होती रही लेकिन इस पर भी यहां के प्रशासन और नगर निगम के आमले का मन नहीं भरा तो, बची हुई कसर अमित शाह के दौरे के समय बनाई गई सड़क ने पूरी कर दी.24 दिसंबर की रात को अमित शाह ने ग्वालियर में प्रवेश किया था. उनकी अगुवाई के लिए सूर्य नमस्कार तिराहे से आकाशवाणी चौराहे तक के लिए चमचमाती हुई सड़क बना दी गई थी. अमित शाह आए, इस सड़क से होकर उनका काफिला भी गुजरा और दूसरे दिन अमित शाह की ग्वालियर से रवानगी भी हो गई. लेकिन मजे की बात यह रही कि अमित शाह के जाते ही सड़क की चमक भी चली गई.

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ