जिनकी अपनी चड्डियां तक फटी हैं, वो हमारी टोपियां उछालने में लगे हैं’ - नरोत्तम मिश्रा ने किस पर किया शायराना सियासी वार ?
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दतिया से भाजपा विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर अपने बेबाक और तीखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। भोपाल जाते समय ट्रेन में रिकॉर्ड हुआ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे शायराना लहजे में विरोधियों पर जमकर तंज कसते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में नरोत्तम मिश्रा कहते सुनाई देते हैं - “जिनकी अपनी चड्डियां तक फटी हैं, वो हमारी टोपियां उछालने में लगे हैं…” इस एक पंक्ति ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा ने बिना किसी दल का नाम लिए विपक्ष की नीतियों, बयानबाजी और राजनीतिक हैसियत पर सीधा हमला बोला है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा का यह अंदाज नया नहीं है। इससे पहले भी वे कई मंचों पर शायरी और व्यंग्य के जरिए विरोधियों को घेरते रहे हैं। उनके समर्थकों को यह अंदाज जहां काफी पसंद आता है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक मर्यादा से जोड़कर देख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी तेज हो गया है। भाजपा खेमे में जहां इसे “सटीक और करारा जवाब” बताया जा रहा है, वहीं विपक्ष इसे अनावश्यक बयानबाजी करार दे रहा है।

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ