तू मारेगा और मैं खुलकर कह रहा हूं कि तुझे मारूंगा... ग्वालियर में गुंडे ने सरेआम पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर
ग्वालियर ।
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब वे पुलिस से भी हाथापाई, मारपीट और धमकाने से पीछे नहीं है रहे हैं। बुधवार को अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो अपराधियों का पीछा करते हुए पुलिस की भिड़ंत अपराधियों से हो गई। इस दौरान बदमाश पुलिसकर्मी के साथ उलझ गया और उसके साथ हाथापाई कर मारपीट करने लगा। मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। सभी के सामने अपराधी पुलिसकर्मी को धमकाते हुए बोला कि अब तू मरेगा और मैं खुलकर कह रहा हूं, मैं तुझे मारूंगा। इसके बाद मौके पर वर्दी धारी पुलिस पहुंची, तब जाकर बदमाश पर काबू पाया गया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र की है।
हथियार लेकर घूम रहा है अपराधी
दरअसल, पड़ाव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अपराधी अशोक जाटव और विजय उर्फ भेंड़ा हथियार लेकर घूम रहे हैं। कभी भी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं क्योंकि दोनों ही आदतन अपराधी भी हैं, जिन पर कई मामले दर्ज भी हैं। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने टीम गठित कर एसआई रोहित चौधरी, एचसी सुदीप और कॉन्स्टेबल शिव कुमार को अपराधियों का पीछा करने के लिए भेजा गया।
पुलिस को आता देखकर भागने लगा
इस बात की भनक अपराधियों को भी लग चुकी थी तो वह तत्काल पुलिस को आता देख मौके से भागने लगे। लगभग आधा घंटे पीछा करने के बाद शिंदे की छावनी पेट्रोल पंप के पास हड़बड़ाहट में अपराधियों की गाड़ी फिसल गई, जिन्हें पीछा कर रही पुलिस टीम ने धर दबोचा।
टीम ने पकड़ना चाहा तो वह लड़ने लगा
वहीं, जब टीम ने बदमाश को पकड़ना चाहा तो वह लड़ने लगा। आरक्षक के साथ हाथापाई करने लगा। इस दौरान उसने आरक्षक का गिरेबान भी पकड़ लिया। आरक्षक सादी वर्दी में था, इसी को देखते हुए बदमाश उसके साथ झगड़ने लगा। साथ ही धमकाते हुए बोला कि यह तू गलत कर रहा है। तू मरेगा और मैं खुलकर कह रहा हूं कि मैं तुझे मारूंगा।

लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन