ग्वालियर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग:20 फीट तक लपटें उठी, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
ग्वालियर।
ग्वालियर के आनंद नगर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। रात करीब 11 बजे लगी इस आग में गोदाम में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान-टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य उपकरण- जल गए। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लपटें 20 फीट तक पहुंच चुकी थीं। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग का प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आवश्यकता पड़ने पर दो अतिरिक्त दमकल भी रवाना की गईं।

लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन