वंदे भारत के पायलट की हरकत देख दंग रह गए लोग, इंजन से उतरकर ट्रैक पर किया ऐसा काम कि मचा हड़कंप
ग्वालियर।
देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस इस बार गलत वजह से सुर्खियों में है। दिल्ली से भोपाल जा रही ट्रेन के लोको पायलट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्वालियर स्टेशन पर इंजन से उतरकर ट्रैक पर ही पेशाब करता दिख रहा है।यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 की बताई जा रही है। वहां मौजूद यात्रियों ने पूरी घटना कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पायलट बिना किसी झिझक के ट्रैक पर पेशाब कर रहा है, जबकि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही जारी थी। रेलवे के नियमों के मुताबिक स्टेशन पर रुकने के दौरान स्टाफ के लिए टॉयलेट की सुविधा मौजूद होती है, लेकिन लोको पायलट ने उसका इस्तेमाल नहीं किया। इस घटना ने स्वच्छ भारत अभियान और रेलवे की साख दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस शर्मनाक कृत्य से यात्रियों में नाराजगी और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है।

PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग की सफाई, मीडिया को दी गई अधूरी जानकारी
‘औकात’ बयान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन