ग्वालियर में भाजपा नेता की दबंगई! जीजा-साले ने मंगवाई ईंट, ड्राइवर-लेबर से मारपीट कर ट्रैक्टर किया जब्त, उल्टा मांगने लगा पैसे, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार से एक भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि जीजा साले ने उससे ईंट मंगवाई थी और जब उसने तय स्थान पर ईंटें भेजी तो उन्होंने उसके ड्राइवर और लेबर से न सिर्फ मारपीट की बल्कि पैसे भी नही दिए। इतना ही नहीं ईट समेत उसका ट्रैक्टर ट्रॉली भी अपने पास रख लिया। जिसे वह अब छोड़ भी नहीं रहा। फरियादी का कहना है कि आरोपी दबंग बीजेपी नेता है और सत्ताधारी पार्टी से संबंध रखता है। इसलिए पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। दरअसल, ग्वालियर के देहात डबरा में रहने वाले मुरारी प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि वह ईंट-भट्टा का काम करता है। बीते 4 अक्टूबर को भितरवार निवासी मनोज रावत नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि ढाई हजार ईंट चाहिए। ईंट भेजने का सौदा 20 हजार रुपए में तय होने पर उसने उसके मोबाइल पर 2 हजार एडवांस भेज दिए। मुरारी ने विश्वास में आकर अपने मजदूर और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत ईंटे भेज दी। जब ईंट लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर पहुंची तो उस व्यक्ति ने ईंट उतरवा ली फिर लेबर और ड्राइवर को मारपीट कर भगा दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली को भी अपने गार्डन में ही रख लिया।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज