रिहायशी इलाके में कबाड़े का गोदाम जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां पहुंची, मालिक बोला - पड़ोसी ने दी थी धमकी!
ग्वालियर।
शहर के एक रिहायशी इलाके में स्थित कबाड़े के गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में गोदाम में रखा सारा कबाड़ जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह गोदाम संजय गुप्ता नामक व्यक्ति का है। आग की लपटों से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, वहीं एक पड़ोसी के घर की दीवार झुलस गई। गोदाम मालिक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी उसे लगातार गोदाम खाली करने की धमकी दे रहा था। संजय का कहना है कि पड़ोसी ने कुछ दिन पहले चेतावनी दी थी कि अगर उसने गोदाम खाली नहीं किया तो उसमें आग लगा दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’