ग्वालियर के कई भाजपा और बसपा समर्थक कांग्रेस में शामिल, पीसीसी चीफ ने वोट चोर गद्दी छोड़ के लगवाए नारे
ग्वालियर।
मध्यप्रदेश की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब ग्वालियर क्षेत्र से कई बीजेपी और बसपा समर्थकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगवाए।
ग्वालियर के दिग्गज कांग्रेस नेता साहेब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी और बसपा ने केवल छल और धोखा दिया है। जनता के सपनों को तोड़ा गया, किसानों, युवाओं और गरीबों के मुद्दों को भुला दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस के जनसंघर्ष और भरोसेमंद नेतृत्व को चुना।
प्रदेश को नई दिशा देने का संकल्प
सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि आज ग्वालियर की धरा ने कांग्रेस की ताकत को और बढ़ा दिया है। बीजेपी और बसपा से मोहभंग होकर जो सच्चे कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़े हैं, वे मध्यप्रदेश को बचाने की इस लड़ाई में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। यह सिर्फ पार्टी बदलना नहीं है, बल्कि प्रदेश को नई दिशा देने का संकल्प है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का कारवां अब रुकने वाला नहीं है। मोहन यादव की सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले चुनाव में जनता भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को उखाड़ फेंकेगी।

डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी