विधायक कुशवाह अड़े, आईएएस सूची के साथ होगा भिंड में बदलाव
ग्वालियर / भोपाल।
भिंड कलेक्टर और विधायक की तनातनी के माहौल में एक खबर यह भी चर्चा में है कि जल्द ही एक आईएएस तबादला सूची आ सकती हैं। पहले यह सूची एक दो दिन में आनी थी लेकिन अब यह एक दो सप्ताह में आयेगी। इस सूची में भिंड की कलेक्टरी के लिये एक नया नाम आ रहा हैं।
लगभग आधा दर्जन जिलों में कलेक्टर स्तर पर फेरबदल की तैयारी हैं। इसमे ग्वालियर चंबल संभाग के एक दो जिले प्रभावित हो सकते हैं। अब भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह से भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की तनातनी के बाद यह तय हो गया है कि संजीव श्रीवास्त को भिंड से हटाकर कोई अन्य जिले की कमान दी जा सकती हैं। भिंड में एक अन्य प्रमोटी योग्य अफसर को लाया जा सकता हैं, ताकि वह सभी को साथ लेकर भिंड को विकास के लिये अग्रणी जिले में खड़ा कर सकें।
विधायक कुशवाह अड़े ट्रांसफर के लिये
इधर खबर यह भी है कि भिंड विधायक नरेन्द्र कुशवाह भी भिंड कलेक्टर के स्थानांतरण पर अड़ गये हैं। उन्होंने भाजपा आलाकमान को कह दिया है कि उनकी भी प्रतिष्ठा का सवाल हैं, जब सत्तारूढ़ दल के विधायक के साथ कलेक्टर का यह व्यवहार हैं, तो आम जनता के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा। भाजपा विधायक नरेन्द्र कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ अपना दुखड़ा भी रोया है और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से भी अपनी बात रखी हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा