पूर्व मंत्री के घर में चोरी; अब प्रशासन की नींद खुली, सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
भोपाल / ग्वालियर।
शिवराज सरकार (Madhya Pradesh Government) में मंत्री रहे भाजपा (BJP Leader) के वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया को अब रेस कोर्स रोड स्थित शासकीय बंगला (Sarkari Bungalows) नंबर 35 खाली करना होगा. यह बंगला मंत्री के रूप में उन्हें मिला था, लेकिन चुनाव हारने और मंत्री पद छोड़ने के बाद भी उनके द्वारा बंगला खाली नहीं किया गया है. कुछ दिनों पहले उनके बंगले में चोरी हो गई थी, जिससे मामला हाईलाइट हो गया. तब प्रशासन की नींद टूटी. अब पूर्व मंत्री को बंगला खाली करने को लेकर एसडीएम झांसी रोड ने नोटिस जारी किया है. इसमें आज आज यानी 28 अगस्त तक का अल्टीमेटम है. अगर इस पर पूर्व मंत्री ने बंगला नहीं छोड़ा तो बेदखल करने की कार्रवाई की जाएगी.
क्या है मामला?
पीडब्ल्यूडी (PWD) द्वारा शासकीय आवासों का आवंटन विधायक, मंत्री एवं अधिकारियों को किया जाता है. रेसकोर्स रोड स्थित बंगला नंबर 35 जो विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बगल में स्थित है, वह शिवराज सिंह चौहान सरकार में सहकारिता मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को आवंटित किया गया था. लेकिन पिछला चुनाव वे हार गए. हालांकि मंत्री के रूप मे मिले बंगले का उपयोग वे अभी भि कर रहे हैं. इस मामले में पत्राचार चल रहा था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. 25 अगस्त को पूर्व मंत्री के बगले में चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस एफआईआर के बाद पूर्व मंत्री का बंगला हाईलाइट हो गया है. अब प्रशासन सक्रिय हुआ और पूर्व मंत्री को बंगला खाली करने नोटिस दिए गए.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा