ग्वालियर में शराब पीने को लेकर विवाद:बदमाशों ने 2 युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
ग्वालियर।
ग्वालियर में शराब पीने के विवाद में 6 बदमाशों ने 2 युवकों को बेरहमी से पीटा। बदमाश दोनों युवकों को न सिर्फ पीटते रहे बल्कि लात-घूंसे और डंडे से मारते हुए सड़क पर दौड़ाते भी रहे। युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।वीडियो बुधवार देर रात ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा इलाके के पास स्थित देशी दारू के ठेके के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले और पिट रहे युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था, इसलिए इन युवकों ने दोनों युवकों को भी सड़क पर घेर कर मारपीट कर दी। मारपीट और हंगामे को देख कर सड़क से गुजर रहे राहगीर भी इकट्ठा हो गए। मारपीट का यह वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट का वीडियो जैसे ही पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल मारपीट करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा