ग्वालियर । 
पंजीयन विभाग में उप पंजीयक न सरकारी नियम मान रहे है और न वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश। आदेशों के खिलाफ जाकर चुपके के रजिस्ट्री कर रहे हैं। ऐसे ही मामले भाटखेड़ी की रजिस्ट्री को लेकर सामने आए हैं। ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने भाटखेड़ी में रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाया था। जीडीए के बोर्ड में लिए फैसले के अनुसार वरिष्ठ जिला पंजीयक को पत्र लिखा था। इसी आधार पर वरिष्ठ जिला पंजीयक ने रजिस्ट्री को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन उप पंजीयकों ने चुपके से धड़ाधड़ रजिस्ट्री की हैं। इससे नगर विकास योजना क्रमांक-6 पर संकट खड़ा कर दिया। कानूनी पेचीदगी को जन्म दे रहे हैं।
दरअसल जीडीए ने तीन योजनाएं प्रस्तावित की है। नगर विकास योजना क्रमांक-4, 5, 6 प्रस्तावित की हैं। योजना क्रमांक 4 एयरपोर्ट से साडा लिंक रोड, योजना क्रमांक 5 सिरोल तिराहे से झांसी वायपास, योजना क्रमांक-6 भाटखेड़ी से रमौआ बांध तक प्रस्तावित है। इन क्षेत्र में जो भी कॉलोनी विकसित हो, उसके लिए चौड़ी सड़कें प्रस्तावित की हैं। जिससे कोर्ई भी बिल्डर कॉलोनी विकसित करे तो उसमें चौड़ी सडक़ व लोगों के लिए सुविधाएं विकसित हो सकें। भाटखेड़ी से रमौआ के बीच विकसित होने वाली कॉलोनी में 18 से 30 मीटर की सडक़ें प्रस्तावित हैं। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। इन योजनाओं के तहत आने वाली जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी थी, लेकिन पंजीयन विभाग ने रोक के आदेश को दरकिनार कर दिया। भाटखेड़ी में 18 रजिस्ट्री संपादित कर दी।
उदाहरण के तौर पर पेश कर रहे रजिस्ट्री
शहर के ग्रामीण वार्ड में सबसे ज्यादा कॉलोनी विकसित हो रही है। नगर विकास योजना के तहत चिन्हित ग्रामों में कॉलोनी विकसित हो गई हैं। रजिस्ट्री के लिए पक्षकार पहुंच रहे हैं तो वह प्रतिबंध का हवाला दे रहे 
भाटखेड़ी की तीन रजिस्ट्री

  • पंजीयन आईडी क्रमांक- आर 01052500486902 पर दस्तावेज 1 मई 2025 को रजिस्टर्ड हुआ। कोक सिंह गुर्जर ने दिनेश गुर्जर को भूखंड बेचा। उप पंजीयक पारितोष कुमार ने रजिस्ट्री की।
  • पंजीयन आईडी क्रमांक -आर 24072501081685 पर 29 जुलाई 2025 को दस्तावेज रजिस्टर्ड हुआ। कोक सिंह गुर्जर से अर्पिता सिंह ने भूखंड खरीदा। प्रभारी उप पंजीयक निधि जादौन ने रजिस्ट्री संपादित की।
  • पंजीयन आईडी क्रमांक-आर 05062500749787 पर 5 जून 2025 को दस्तावेज रजिस्टर्ड हुआ। कोक सिंह गुर्जर ने रेखा ठाकुर को भूखंड की रजिस्ट्री की। उप पंजीयक अर्चना दिनकर रजिस्ट्री की।