गुना। 
मध्य प्रदेश के गुना में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य और जिला प्रशासन के बीच की रार एक बार फिर मंच पर आ गई। अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कलेक्टर की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'सांसद' बनने की सलाह दे डाली। तारीफ से शुरू हुए भाषण में विधायक ने साफ शब्दों में कह दिया कि दिल्ली और भोपाल की सिफारिशों के बजाय जमीन पर काम करके दिखाएं। विधायक का यह 'अंदाज़-ए-बयां' अब पूरे जिले में चर्चा का ...अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके निशाने पर जिले क कलेक्टर हैं। अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में विधायक ने मंच से कलेक्टर की वर्किंग स्टाइल पर पहले तो तारीफों के पुल बांधे, लेकिन देखते ही देखते यह तारीफ एक तीखे तंज में बदल गई।
'गुनिया' की सफाई और दिल्ली के फोन
मंच से संबोधित करते हुए विधायक शाक्य ने कहा, "हमारे जिलाधीश महोदय इस समय जो काम कर रहे हैं और करवा रहे हैं, वे वाकई सम्मान के पात्र हैं। वे गुनिया नदी की सफाई बहुत जोर-शोर से करा रहे हैं।" उन्होंने आगे कलेक्टर की क्षमता पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपके पास दिल्ली, भोपाल और गुना से बहुत फोन आएंगे, लेकिन यह आपकी क्षमता है कि आप इसे कैसे संभालते हैं।
"सांसद बाद में बनना, पहले काम दिखाओ"
विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कलेक्टर के 'प्रशासनिक रसूख' पर कटाक्ष करते हुए कहा— "आपकी तारीफ में तो लोग कसीदे पढ़ रहे हैं कि आपको सांसद बनना चाहिए। अरे भाई! सांसद बाद में बनना, पहले यहाँ (गुना में) तो कुछ करके दिखा दो।" विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला माना जा रहा है।
पुरानी है 'अदावत'
यह पहला मौका नहीं है जब पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर को निशाने पर लिया हो। इससे पहले भी वे सार्वजनिक मंचों से कलेक्टर को 'नाकारा' तक कह चुके हैं। जानकारों का मानना है कि प्रशासनिक अधिकारियों और सत्ताधारी दल के विधायक के बीच यह 'कोल्ड वॉर' जिले के विकास कार्यों और नियुक्तियों को लेकर चल रही खींचतान का नतीजा है।'नेताओं वाले रसूख'में