दिव्यांगों का सम्मान या अपमान? विधायक पन्नालाल शाक्य ने सरकारी किट बांटते समय दी 'भीख न मांगने' की हिदायत
गुना।
गुना के शुभ विदाई गार्डन में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग किट वितरण कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंच से दिव्यांगों से कहा कि ट्राइसाइकिल चौराहे और मंदिर के आगे 10 रुपए की भीख मांगने के लिए नहीं दी गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे और इसी दौरान विधायक ने यह बात कही।
सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा शहर के शुभ विदाई गार्डन में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी अंकित सोनी भी मौजूद रहे। यहां सभी की मौजूदगी में दिव्यांगों को किट वितरित की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के लिए ये जो प्रयत्न किया है, वो उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए है। विधायक ने आगे कहा, "नहीं तो हम केवल इसी के लिए घूम रहे हैं क्या कि ट्राइसाइकिल उठाई और मंदिर के आगे, चौराहे पर घूम रहे हैं और हाथ फैला रहे हैं कि दे देना दस रुपए भगवान के नाम पे। इसके लिए नहीं दी है साइकिल।" उन्होंने दिव्यांगों को नसीहत देते हुए कहा, "सामाजिक हित की भी सोचो। जैसे सरकार हमारे बारे में सोच रही है।"

26 टन गोमांस तस्करी मामले में आरोपी Aslam Qureshi को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की