SIR में ड्यूटी लगी, फोन बंद कर गायब हो गए दो बीएलओ, अपर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
गुना।
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्य में लापरवाही बरतने पर एक माध्यमिक शिक्षक और एक सहायक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों ने बीएलओ के तौर पर अपना काम शुरू नहीं किया था और मोबाइल भी बंद रखे थे। अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
दोनों को मिली थी बीएलओ की जिम्मेदारी
यह कार्रवाई गुना जिले में SIR के महत्वपूर्ण कार्य में बरती गई लापरवाही के चलते की गई है। माध्यमिक शिक्षक बृजेश कुमार खरे को विधानसभा क्षेत्र 29-गुना के मतदान केंद्र क्रमांक 5 पिपरोदा खुर्द पर बीएलओ बनाया गया था। इसी तरह सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश सिंघाड को मतदान केंद्र क्रमांक 156-गुना पर बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी।
अनुपस्थिति के बाद मोबाइल भी बंद
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के प्रतिवेदन में बताया गया कि दोनों कर्मचारियों ने SIR के महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत ही नहीं की थी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद रखा था, जिससे उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग की सफाई, मीडिया को दी गई अधूरी जानकारी
‘औकात’ बयान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन