गुना किसान हत्याकांड में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
गुना।
गुना किसान हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों जितेंद्र नागर व हरीश नागर को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी महेंद्र नागर अब भी फरार है. भाजपा ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और परिजनों से मुलाकात की. धाकड़ समाज ने भी नागर को पद से बेदखल कर दिया.मध्य प्रदेश के गुना जिले के चर्चित किसान हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों जितेंद्र नागर और हरीश नागर को गिरफ्तार किया है. इससे पहले मुख्य आरोपी महेंद्र नागर का बड़ा भाई हुकुम नागर भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. इस तरह 14 नामजद आरोपियों में से अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि महेंद्र नागर अब भी फरार है. किसान रामस्वरूप की हत्या के बाद प्रदेश में आक्रोश फैल गया था. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई है. वहीं, धाकड़ समाज ने आरोपी महेंद्र नागर को समाज के पद से बेदखल कर दिया है. बढ़ते दबाव के बाद भाजपा ने सोमवार को महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया. आजतक और इंडिया टुडे की लगातार रिपोर्टिंग के बाद ही पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’