गुना की घटना पर सीएम डॉ. यादव बोले- कानून तोड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आपराधिक कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुना में 26 अक्टूबर की दोपहर हुई घटना के आरोपी महेंद्र सिंह सहित 14 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना फतेहगढ़ में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण के नामजद आरोपी हुकुम सिंह नागर को राउंडअप कर लिया गया है। घटना में उपयोग में लाए गए ट्रेक्टर को भी बरामद कर लिया गया है। बता दें गुना जिले के गणेशपुरा गांव में रविवार दोपहर एक पुराने जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 40 वर्षीय किसान रामस्वरूप धाकड़ को कथित तौर पर स्थानीय भाजपा नेता महेंद्र नागर और उनके साथियों ने लाठियों-रोडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, फिर थार जीप से कुचल दिया। हमले के दौरान रामस्वरूप की 17 वर्षीय दो बेटियों तनीषा और कृष्णा ने पिता को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी थप्पड़ बरसाए और कथित रूप से उनके कपड़े फाड़ दिए। इस क्रूर घटना में रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी विंदो बाई, मामा राजेंद्र नागर और बेटियां घायल हो गईं।

मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’