सोना ₹387 गिरकर ₹97,916 प्रति 10 ग्राम पर आया

-
चांदी 1,868 फिसलकर 1.12 लाख किलो बिक रही
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 387 गिरकर 97,916 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम 98,303 पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,868 कम होकर 1,11,999 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,13,867 पर थी। ये चांदी का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं सोने ने 8 जून को 99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,920 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,600
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,450
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,450
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,450
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,820 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,500