सोना एक दिन में ₹1,328 महंगा हुआ

-
भारत दिसंबर तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है
नई दिल्ली। कल की बड़ी खबर भारतीय इकोनॉमी और गोल्ड के दाम से जुड़ी रही। भारत की अर्थव्यवस्था दिसंबर 2025 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकती है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF के वर्ल्ड इकोनॉमिक डेटा के अनुसार वर्तमान में भारत की GDP 4.3 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया में पांचवे नंबर पर है।वहीं, सोने के दाम में सोमवार (5 मई) को ₹1,328 की बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर ₹95,282 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,954 थी।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर...
- शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
- एमजी विंडसर ईवी प्रो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होगी।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।