एशिया कप फाइनल में हाई-वोल्टेज ड्रामा: टीम इंडिया के मेडल लेकर भागा पाकिस्तान, अब BCCI लेने जा रहा बड़ा एक्शन
दुबई।
नई दिल्ली से आई बड़ी खबर में भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर पाकिस्तान पर लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज की. पहले लीग स्टेज, फिर सुपर-4 और अब फाइनल में भी पाकिस्तान टीम इंडिया से हार गई।
नकवी की बेइज्जती
बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही तय कर लिया था कि खिलाड़ी ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं लेंगे। जब खिलाड़ियों ने ट्रॉफी रिसीव करने से मना कर दिया तो नकवी बौखला गए और गुस्से में ट्रॉफी उठाकर होटल ले भागे।
भारत का रुख साफ
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया कि यह सब पहले से तय था। भारतीय टीम ट्रॉफी सिर्फ सम्मानजनक तरीके से लेना चाहती थी। नकवी की यह हरकत खेल भावना के खिलाफ बताई जा रही है।
बीसीसीआई करेगी सख्त एक्शन
इस बीच खबर है कि बीसीसीआई अब इस मामले में आईसीसी से औपचारिक शिकायत कर सकता है। इसे लेकर BCCI अगले महीने ICC की बैठक में इसका विरोध दर्ज़ कराएगा। नकवी पर भविष्य में किसी बड़े पद पर बैन लगने तक की बात कही जा रही है। आईसीसी पहले ही चेतावनी दे चुका है कि किसी भी तरह की विवादित हरकत क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि आईसीसी मोहसिन नकवी के खिलाफ क्या कदम उठाएगा। क्या उन्हें एशियाई क्रिकेट परिषद से हटाया जाएगा या भविष्य में किसी बड़े क्रिकेट पद से दूर कर दिया जाएगा? इससे कई सवाल खड़े हुए हैं और बहस गर्म हो गई है…

विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
केरल चुनाव में नई पहल: युवा वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त Uber और खास सुविधाएं
अन्नामलाई का बड़ा बयान: “टिकट नहीं कटा, चुनाव न लड़ने का फैसला मेरा था”
राहुल गांधी ने LDF पर साधा निशाना: BJP-RSS से सांठगांठ का आरोप
वेस्ट एशिया तनाव बढ़ा: ईरान ने पाकिस्तान की पहल ठुकराई, नई कार्रवाई का संकेत