भाजपा विधायक की दो-टूक: 'सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाया, तो अफसरों का प्रमोशन रोक दूँगा'
डिंडोरी।
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। इस बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बड़ा बयान दिया है। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बड़ा बयान दिया है। धुर्वे ने कहा है कि यदि वे मंत्री बनते हैं तो ऐसा नियम बनाएंगे, जिसके तहत अधिकारी-कर्मचारियों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य होगा। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले सरकारी कर्मचारियों का वो प्रमोशन रोक देंगे।
ओम प्रकाश धुर्वे के बयान की हो रही चर्चा
शहपुरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान धुर्वे ने ये बयान दिया है। धुर्वे ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे, उनका प्रमोशन रोक दिया जाएगा। धुर्वे ने कहा कि अगर वो मंत्री वंत्री बन जाएंगें तो नियम बना दुंगा। जो अधिकारी-कर्मचारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे उन का प्रमोशन रोक दूंगा।
नेताओं ने अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाए तो पार्टी से टिकट नहीं दिया जाएगा-धुर्वे
उन्होंने आगे कहा कि यह नियम केवल सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अमीरों -साहूकारों पर भी लागू होगा। यदि व्यापारी वर्ग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे तो उनके लाइसेंस तक निरस्त कर दिए जाएंगे। यही नहीं धुर्वे ने नेताओं को लेकर भी यही कहा । उन्होंने कहा कि अगर नेताओं ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाया तो पार्टी से टिकट नहीं दिया जाएगा। लिहाजा धुर्व के ये बयान काफी चर्चा बटोर रहे हैं।

ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पति को जहर देकर किया हमला, बेहोश होने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा और कैंची से हमला, पत्नी गिरफ्तार
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी