अचानक रुका सीएम मोहन यादव का काफिला: राजगढ़ में दुकान पर खुद बनाई चाय, मुख्यमंत्री की सादगी देख हैरान रह गए लोग
धार।
मौसम खराब होने की वजह से सीएम मोहन यादव अलीराजपुर सड़क मार्ग से गए थे। सड़क मार्ग से लौटने के दौरान अलीराजपुर-इंदौर मार्ग स्थित एक चाय दुकान पर उनका काफिला अचानक से रुक गया। इसके बाद सीएम मोहन यादव चाय की दुकान में पहुंच गए। यह देखकर वहां के लोग हतप्रभ रह गए।
सीएम ने बनाई चाय
चाय की दुकान धार जिले के राजगढ़ में थी। सीएम मोहन यादव दुकान के अंदर पहुंचकर लोगों से बातचीत शुरू कर दी। बातचीत करते-करते वह वहां, पहुंच गए जहां चाय बन रही थी। इस दौरान दौरान सीएम लोगों से बात करते-करते खुद ही चाय बनाने लग जाते हैं। मोहन यादव की सौम्यता देखकर लोग हैरान थे।
मोहन यादव ने लोगों से की बात
सीएम मोहन यादव लगातार वहां के लोगों और व्यवसाय कर रहे लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्हें प्रदेश में चल रही व्यवस्था और उनकी जिंदगी के बारे में भी चर्चा की है। दुकान मालिक से पूछा कि उनका कारोबार कैसा चल रहा है। लोग भी अपनी बात सीएम के सामने बेबाकी के साथ रख रहे थे। चाय पीने के बाद सीएम मोहन यादव वहां से निकल गए।
अलीराजपुर गए थे सीएम मोहन यादव
दरअसल, सीएम मोहन यादव 23 जुलाई को अलीराजपुर गए थे। वह जिले में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। मौसम खराब होने की वजह से पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ाने से मना कर दिया था। इसके बाद सीएम रोड से जाने का फैसला किया था।
पहली बार देखा सामने
सीएम को सामने देखकर दुकानदार और उनके स्टॉफ भौंचक्क थे। उनलोगों ने कहा कि अभी तक सीएम मोहन यादव को टीवी पर भी देखते रहे हैं। पहली बार सीएम को सामने से देखा है। गैरतलब है कि सीएम मोहन यादव अक्सर लोगों से जुड़ने के लिए ऐसा करते रहते हैं। वह उज्जैन में भी कई बार पैदल या बाइक से निकल जाते हैं। किसी दुकान या मार्केट में खड़े होकर लोगों से संवाद करते हैं। भोपाल में खुद से फल की खरीदारी करने भी निकल जाते हैं।

दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं