धार में भाजपा विधायक की दबंगई , महिला को दी गालियां, मारने दौड़े, वीडियो वायरल, निष्पक्ष जांच की मांग
धार।
धार जिले के धरमपुरी विधानसभा के बेलगाम विधायक कालू सिंह ठाकुर एक बार फिर से सुर्खियों में है और उनकी सुर्खियों का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें विधायक ठाकुर एक महिला से मारपीट अभद्रता करते बेहद शर्मनाक तरीके से भद्दी भद्दी गालियां देते धमकाते दिखाई दे रहे हैं , इस दौरान विधायक के साथ मौजूद लोग एवं सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकते समझाते भी दिखाई देते नजर आ रहे हैं , यह पूरी घटना 22 फरवरी सुबह की बताई जा रही है जिसको लेकर घटना में पीड़ित महिला गेंदा बाई पति संतोष गिरवाल ने जिले के धामनोद थाने पर आवेदन देते हुए बताया कि 22 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे वह अपने पोते साहिल गिरवाल के साथ कारम नदी किनारे फोरलेन मुख्य मार्ग के पास बकरा बकरी चरा रही थी , इस दौरान विधायक कालू सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कथित रूप से पत्थर बाजी करते हुए मारपीट की , महिला के अनुसार शोर शराबा सुनकर उनकी बेटी पिंकी गिरवाल भी मौके पर पहुंचे तो उसके साथ भी भद्दी भद्दी गालियां देकर विधायक द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया , महिला ने आरोप लगाया की उनकी बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए गए हैं , गेंदा बाई के अनुसार जब उनके अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो विधायक और उसके साथियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी और घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है , पूरे मामले पर पीढ़ीत ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है तथा भविष्य में उनके परिवार के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने की पर पूरी जवाबदारी विधायक कालू सिंह ठाकुर की होने की बात कही है , इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धामनोद थाना पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से दूरी बना रखी है , वही धरमपुरी के विधायक कालू सिंह ठाकुर अपनी दबंग छवि के चलते लगातार विवादों के कारण सुर्खियों में रहे हैं इसके पूर्व भी एक महिला व मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेलिंग सहित कई आरोपों लगाने मामले को लेकर विधायक चर्चा में रहे थे , धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर लगातार उठते सवालों विवादों को लेकर आचरण और सिद्धांतों की दुहाई देने वाली भाजपा इस पूरे मामले में फिलहाल खामोश नजर आ रही है।

British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’