धार भोजशाला मामले पर सुनवाई 18 को होगी:एएसआई सर्वे रिपोर्ट खोली जाएगी; अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते आज सुनवाई टली
धार।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई टल गई है। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। इंदौर हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्रीश दुबे के अनुसार, केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन भोजशाला प्रकरण की सुनवाई अधिवक्ता संघ की हड़ताल के चलते सोमवार को नहीं हो सकी। इसी कारण अदालत ने अगली तारीख 18 फरवरी निर्धारित की है। इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा तैयार की गई 98 दिन की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को खोला जाना है। यह रिपोर्ट पहली बार सार्वजनिक की जानी प्रस्तावित है, जिसे दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के साथ हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों को भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही सुनवाई
यह सुनवाई मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही है। न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की खंडपीठ इस संवेदनशील मामले की सुनवाई कर रही है।
रिपोर्ट से तय हो सकता है भोजशाला का भविष्य
माना जा रहा है कि ASI की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भोजशाला के वास्तविक स्वरूप और उसके धार्मिक उपयोग से जुड़े मुद्दों पर आगे की दिशा तय हो सकती है। यही वजह है कि इस सुनवाई को ऐतिहासिक माना जा रहा है और प्रदेशभर में इसे लेकर उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई