भोजशाला में 8500 जवान तैनात, बसंत पंचमी को लेकर हाई अलर्ट पर धार, सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
धार/इंदौर ।
बसंत पंचमी के अवसर पर फिर धार अलर्ट मोड पर है. दरअसल, यहां बसंत पंचमी की पूजा के दिन ही जुम्मे की नमाज अदा करने की चुनौती के चलते पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं, शहर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए करीब 8500 से ज्यादा के पुलिस बल के अलावा व्यापक इंतजाम किए गए हैं. वहीं, बसंत पंचमी से पहले एक हिंदू पक्ष द्वारा देवी सरस्वती की पूरे दिन पूजा-अर्चना करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर आज फैसला आना है.
शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : कलेक्टर
कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने बताया, '' भोजशाला में पूजा और दूसरे पक्ष द्वारा नमाज को लेकर संभावित व्यवस्था के तहत सभी इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, इसके बावजूद शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के तमाम इंतजाम किए गए हैं. धार में बसंत पंचमी के दिन पूजा और नमाज के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिससे किसी भी स्थिति पर त्वरित नियंत्रण किया जा सके. पुलिस द्वारा लगातार गश्त और क्षेत्र में फ्लेग मार्च भी किया जा रहा है.''कलेक्टर ने बताया कि किसी भी स्थिति में शांति व कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा. शांति भंग करने अथवा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ धार
धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया, '' सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से धार में 8 हजार से ज्यादा का पुलिस बल प्राप्त हुआ है. इसमें पुलिस अधीक्षक स्तर के 13, एडिशनल एसपी स्तर के 25, डीएसपी/सीएसपी स्तर के 67, थाना प्रभारी स्तर के 107, एसआई व एएसआई स्तर के 393, प्रधान आरक्षक/आरक्षक स्तर के 4375 अधिकारी/कर्मी तैनात किए गए हैं. क्षेत्र में कुल 933 महिला बल भी तैनात है. कुल 8 आरएएफ प्लाटून की तैनाती भी की गई है. इसके साथ ही लगभग डेढ़ से दो हजार और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का आना अपेक्षित है.'' यानी 8500 का पुलिस बल यहां तैनात किया गया है. पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी ने बताया, '' धार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण कायम रखने के लिए अभी तक मोहल्ला समिति की 31 बैठकें व मुस्लिम समुदाय के साथ कुल 21 बैठक ली जा चुकी हैं.''

Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं