एमपी अफसरों की लापरवाही से बाग प्रिंट की किरकिरी
धार।
एमपी के अफसरों के एक कारनामे से न केवल एमपी के ब्रांड की किरकिरी हुई बल्कि मुख्यमंत्री को भी केंद्रीय मंत्री के सामने शर्मसार होना पड़ा है। अफसरों ने नकली बाग प्रिंट के स्टोल मुख्यमंत्री के हाथों से केंद्रीय मंत्री को दिला दिए। बाग प्रिंट के कारीगरों ने ही अफसरों की इस करतूत को पकड़ा है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 23 दिसंबर को धार जिले में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जेपी नड्डा को बाग प्रिंट का स्टोल( गमछा) भेंट किया, लेकिन ये हाथों से बनाया स्टोल नहीं था बल्कि बाजार में मिलने वाला सस्ता प्रिंट था। जब बाग प्रिंट के कारीगरों ने इस कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर देखे तो उन्होंने इसे पहचान लिया। कारीगरों ने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय और जीआई टैग प्राधिकरण से इस मामले की शिकायत की और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मसले को लेकर अफसरों से बात की तो वह कुर्सी छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ ने तो बड़ा इश्यू न बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।

जबलपुर में 5 अफगानी घुसपैठिए 10 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर, दमोह में बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट
विधानसभा में गूंजा निराश्रित गौवंश का मुद्दा
बेटी की लव मैरिज से नाराज़ पिता बना ‘बुलडोजर बाबा’, JCB से दामाद का घर ढहाया
Madhya Pradesh में इंडस्ट्रियल मीट पर 201 करोड़ खर्च
70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा