दतिया में टिकट कटने पर भारी बवाल, नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों से की भावुक अपील- 'फैसले का सम्मान करें'
दतिया।
मध्य प्रदेश की दतिया और डबरा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए बीजेपी से टिकट कटने के बाद मचे भारी बवाल पर आखिरकार पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर पेट्रोल और केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले वीडियो वायरल होने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।उन्होंने बेहद गंभीर लहजे में कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह का उग्र कदम न उठाने की भावुक अपील की है। नरोत्तम मिश्रा ने साफ कहा कि टिकट न मिलना पार्टी आलाकमान का निर्णय है और सभी कार्यकर्ताओं को इसका सम्मान करना चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से दुखी हुए नरोत्तम
टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर-दतिया अंचल में कई जगह चक्काजाम और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। इस पर डबरा में मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कड़ा संदेश दिया। इस सियासी संकट के बीच एक बार फिर उनके पास मौजूद करोड़ों की संपत्ति और रसूख की चर्चा तेज हो गई है।
करोड़ों के मालिक, लेकिन अपनी कोई गाड़ी नहीं
पार्टी के लिए अपनी वफादारी दिखाने वाले नरोत्तम मिश्रा की 2023 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कुल संपत्ति 6 करोड़ 84 लाख 14 हजार 884 रुपये है। इस कद्दावर नेता के प्रोफाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि करोड़ों के एसेट्स होने के बाद भी उनके नाम पर कोई निजी कार पंजीकृत नहीं है और वो पूरी तरह कर्जमुक्त हैं।
क्यों हो रहा है दतिया में बवाल?
पार्टी आलाकमान ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर सबको चौंकाते हुए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। टिकट कटने की खबर आते ही दतिया की सड़कों पर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने भारी बवाल काट दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने झांसी हाईवे पर लंबा जाम लगा दिया, वहीं दतिया बीजेपी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह समेत पूरी कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व को हिलाकर रख दिया है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान