दतिया उपचुनाव में नया मोड़: राजेंद्र भारती ने छोड़ी दावेदारी! कहा- पार्टी मेरे परिवार के बजाय किसी और को मौका दे
दतिया।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। इसके बावजूद अब तक न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा की है। इसी बीच कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया है कि यदि पार्टी चाहे तो उनके परिवार के बजाय किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, वह उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे। राजेंद्र भारती ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि उन्हें टिकट देना आवश्यक नहीं है। यदि पार्टी किसी अन्य योग्य नेता को उम्मीदवार बनाती है तो भी वे तन, मन और धन से उसके लिए काम करेंगे और उसकी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
फैसला पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया
राजेंद्र भारती ने कहा हमने अब फैसला पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया है। हमने ये कह दिया है कि हमारा लड़ना बहुत जरूरी नहीं है। पार्टी को और अच्छा कोई कैंडिडेट मिलता है तो आप उसे लड़ाइए हम पूरा सपोर्ट करेंगे।क्या आपका परिवार चुनाव लड़ने से पीछे हट गया है? पीछे तो नहीं हटे हैं अब फैसला पार्टी हाई कमान पर छोड़ दिया है।
अब ऐसी स्थिति में क्या अवधेश नायक या घनश्याम सिंह किसका नाम है?दोनों का नाम है, या फिर पिछड़ा वर्ग का कोई व्यक्ति हो।
अवधेश नायक और घनश्याम सिंह की दावेदारी मजबूत
राजेंद्र भारती के परिवार की दावेदारी पीछे हटने के बाद कांग्रेस में अब दो नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। इनमें पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और दतिया से दो बार विधायक रह चुके घनश्याम सिंह प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले अवधेश नायक को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में राजेंद्र भारती समर्थकों के विरोध के चलते पार्टी ने उनका टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को प्रत्याशी बनाया था। अब उपचुनाव में कांग्रेस किस चेहरे पर दांव लगाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं भाजपा ने भी अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जिससे दतिया का राजनीतिक मुकाबला और रोचक होता जा रहा है।

प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
रणबीर कपूर ने 'धूम 4' की अटकलों पर लगाया विराम, 'लव एंड वॉर' को लेकर दिया बड़ा संकेत
ई-बसों की शुरुआत फिर टली, भोपाल में नई तारीख का इंतजार
विश्वनाथ धाम की हाईटेक सुरक्षा! AI, 2575 कैमरे और ड्रोन से संदिग्धों पर रहेगी नजर