दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का 'समुंदर' वाला बयान फिर वायरल, क्या बीजेपी फिर खेलेगी पुराना दांव?
भोपाल।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई है। इसी बीच पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या बीजेपी एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा पर दांव लगाएगी? दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच पूर्व मंत्री और दतिया से पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा का साल 2023 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो विधानसभा चुनाव में हार के बाद का है, जिसमें नरोत्तम मिश्रा मंच से कहते नजर आते हैं... "मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बना लेना... मैं समुंदर हूं, लौटकर जरूर आऊंगा।" इन पंक्तियों के जरिए उन्होंने तब अपनी राजनीतिक वापसी का संदेश दिया था। अब दतिया में उपचुनाव की घोषणा के बाद उनके इस बयान को उनकी संभावित वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी