माननीय के 'प्रतिनिधि' का बेखौफ अंदाज: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में रसूख; दतिया में सरेआम फायरिंग का वीडियो वायरल!
दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक डांसर नाच रही है और एक व्यक्ति बंदूक से दनादन फायर किए जा रहे है. वीडियो सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के प्रतिनिधि दारा सिंह कमरिया नजर आ रहे हैं. वे हाथ में बंदूक लहाराते हुए और फायर करते हुए बार डांसर से डांस करा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, दारा सिंह कमरिया दतिया शासकीय महाविद्यालय में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. विधायक के अधिकांश कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन अक्सर वही करते है. ऐसे में फायरिंग के साथ डांसर को नचाने का वीडियो सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
क्या पुलिस लेगी एक्शन?
बता दें कि दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. पिछले एक महीने में पुलिस ने ऐसे मामलों में एक दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की है. साथ ही कई लोगों से सोशल मीडिया पर माफी भी मंगवाई गई या फिर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की गई है. पुलिस की सख्ती के बीच विधायक प्रतिनिधि दारा सिंह का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इस मामले में भी समान कार्रवाई करेगी.

CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
₹4,248 करोड़ का शिक्षा बजट पेश, BMC का बड़ा दांव