चाय की दुकान में न कनेक्शन न मीटर: थमाया 79 हजार का बिजली बिल, नोटिस देख दुकानदार के उड़े होश
दतिया।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में बिजली कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बडौनी कस्बे में चाय की गुमटी चलाने वाले राजकुमार सूत्रकार के पास 79 हजार 128 रुपए का बिजली बिल जमा करने का नोटिस आया है। नोटिस देख चाय वाला भी दंग रह गया।
2-4 सौ रुपए दिनभर का कमाई
चाय की गुमटी चलाने वाले राजकुमार सूत्रकर ने बताया कि कभी बिजली कनेक्शन लिया ना ही दुकान में मीटर लगा है। पिछले कई वर्षों से एक गुमटी में चाय की दुकान चला रहे हैं। हमारी इतनी हैसियत नहीं कि हम यहां बिजली कनेक्शन लगवा सके। फिर भी विद्युत मंडल ने हमें 79 हजार 128 रुपये का नोटिस थमा दिया। चाय की दुकान से दिनभर में दो- चार सौ रुपये ही कमा पाता हूं जिससे मेरे परिवार का भरण पोषण होता है, अब 79 हजार 128 का बिल कहां से जमा करू।
बिजली विभाग के अधिकारी ने झाड़ा पल्ला
अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर विद्युत विभाग ने एक गरीब चाय वाले को इतनी बड़ी राशि बिल के लिए कैसे थमा दिया। विद्युत विभाग अधिकारी से जब लल्लूराम डॉट काम ने इस मामले को लेकर कैमरे के आगे बात करनी चाहिए तो उन्होंने कैमरे के आगे बोलने से साफ इनकार कर दिया और फोन काट दिया।

कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन पर नया ट्विस्ट: राज्यपाल के अचानक मुंबई रवाना होने की चर्चा
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी हमलों के बाद कुवैत पर मिसाइल हमला
ईद-उल-अजहा का जश्न: बकरीद पर देशभर में रौनक, प्रशासन अलर्ट मोड में
ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला की बढ़ीं मुश्किलें, बेल पर फैसला अटका, CBI ने मांगी कस्टडी
मध्य प्रदेश में गर्मी और तूफान का डबल वार: 46 जिलों में लू, कई जगह बारिश-आंधी की चेतावनी